- << Change Album
- Event date: 28-11-2023
- Updated on: 29-11-2023
-
Total Photos:
17
Description: सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल भी ज़रूरी - डॉ दिनेश शर्मा
सेंट जोसेफ स्कूल (बजाज ग्रुप) की ठाकुरगंज एवं मालीहाबाद शाखा का तीन दिवसीय वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक फियेस्टा रिफलेक्शन पार्ट - 2 अत्यंत हर्षोल्लास के साथ दिनाँक 30/11/2023 को सम्पन्न हुआ। यह तीन दिवसीय वार्षिक खेल चौक स्टेडियम में धूमधाम से आयोजित किया किए गए जिसमें क्रिकेट, बैडमिन्टन, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो- खो, दौड आदि खेल प्रतियोगिताये शामिल थीं। अन्त में सभी विजयी छात्रो को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान किये गये।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमन्त्री डॉक्टर दिनेश शर्मा जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होने सभी छात्रों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी। डॉ शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अत्यधिक महत्व है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने भी बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूँद के महत्व पर ज़ोर दिया।
सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल, प्रबन्ध निदेशिका श्रीमती सीमा अग्रवाल एवं प्रबन्ध निदेशक श्री राजेश अग्रवाल जी ने किया एवं उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किये।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गयी। रंग बिरंगे परिधानो में सजे बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। पूरा स्टेडियम अभिभावको एवं बच्चो से खचाखच भरा था।
प्रबन्ध निदेशिका श्रीमती सीमा अग्रवाल एवं प्रबन्ध निदेशक श्री राजेश अग्रवाल जी ने सभी विद्यार्थियो की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उत्साहवर्धन किया।
अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अवस्थी ने कार्यक्रम की सराहना की एवं सभी का धन्यवाद किया।